कासगंज: आज से हुल्का मंदिर पर शुरू होगा पौराणिक आषाढ़ मेला
मंदिर परिसर में हवन और कराया जाएगा भंडारा, मेले को लेकर मंदिर प्रबंधन ने पूरी की तैयारियां
कासगंज, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला नवाब हुल्का मंदिर पर प्रतिवर्ष लगने वाला आषाढ़ मेले का शनिवार को शुभारंभ होगा। सुबह मंदिर पर परिसर पर हवन व अन्य धार्मिक कार्यक्रम होंगे और भंडारा भी किया जाएगा। मंदिर प्रशासन द्वारा मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी व्यवस्था की है।
शहर के मुहल्ला नवाब धान मिल रोड पर माता हुल्का रानी का प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर पर दशकों से आषाढ़ मेले का आयोजन किया जाता है। परंपरागत इस मेले का शनिवार को सुबह शुभारंभ होगा। मेला प्रबंधन समिति के विकास पांडेय ने बताया कि सुबह मंदिर परिसर में हवन होगा। महामाही का गुणगान किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से भंडारा लगेगा।
उन्होंने बताया कि आषाढ़ माह तक चलने वाले इस मेले में शहर के अलावा समीपवर्तीय गांवों और कस्बों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इन दिनों मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रहती है। उन्होंने शहर के भक्तजनों से मेले के शुभारंभ होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने की अपील की है।
