बरेली: LLB, LLM और एमएड प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, दो पालियों में होगा एग्जाम
बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एलएलबी, एलएलएम और एमएड प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 11 जुलाई को दो पालियों में होगी। विश्वविद्यालय परिसर, बरेली कॉलेज और मुरादाबाद के केजीके और हिंदू कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में पांच हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिसमें एलएलबी में सबसे ज्यादा तीन हजार से अधिक अभ्यर्थी हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: भारी बारिश से दियोरनिया नदी पर बना कच्चा पुल बहा, दर्जनों गांवों का रास्ता बाधित
