बरेली: भारी बारिश से दियोरनिया नदी पर बना कच्चा पुल बहा, दर्जनों गांवों का रास्ता बाधित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बीते कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने भले ही गर्मी से राहत दिलाई हो, लेकिन बरसात के चलते दुश्वारियां भी बढ़ने लगी हैं। जहां एक ओर नाले नालियों की सफाई नहीं होने से शहरी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, तो वहीं लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। जिसके चलते कई स्थानों पर नदियों के पानी से भू-कटान भी होने लगा है।

इस बीच बरेली के भोजीपुरा में दियोरनिया नदी पर बना कच्चा पुल शुक्रवार सुबह को पानी के तेज बहाव में बह गया। जिससे दर्जनों गांव मुख्य मार्ग से कट गए हैं।

दरअसल, अगरास रोड स्थित दियोरनिया नदी पर काफी समय से एक नए पुल का निर्माण हो रहा है। जिसकी वजह से आवागमन के लिए ठेकेदार और इंजीनियरों ने करीब चार महीने पहले अभयपुर-केशोपुर से शाही होते हुए शीशगढ़ के मुख्य मार्ग को जोड़ने के लिए नदी पर कच्चा पुल बनाया था। लेकिन कई दिनों से हो रही बारिश के बीच नदी के पानी का तेज बहाव पुल झेल नहीं सका और आज सुबह बह गया। इससे दर्जनों गांवों का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। 

ये भी पढ़ें- बरेली: भट्टा मालिक से दो लाख रुपये मांगने के आरोप में हटाई गईं सीओ मीरगंज

संबंधित समाचार