Farrukhabad News: मंडलायुक्त से मिलने को लेकर किसान यूनियन नेताओं ने किया हंगामा...पुलिसकर्मियों से हुई झड़प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिसकर्मियों से हुई झड़प, दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे किसान नेता

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। सदर तहसील में शनिवार को मंडलायुक्त कानपुर अमित गुप्ता की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हो रहा था। इसी दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत मंडल उपाध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आ पहुंचे। 

मंडलायुक्त से मिलने के लिए सभागार में दर्जनों कार्यकर्ता घुसने लगे तो सुरक्षा कर्मियों ने गेट पर ही रोक दिया। जिससे सुरक्षा कर्मियों की पुलिस से झड़पहो गई। सीओ के समझाने पर पांच कार्यकर्ता अंदर जाने के लिए तैयार हुए, बाकी सभी को संगठन के पदाधिकारी ने बाहर ही रुकने को कहा।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता सदर तहसील पहुंचे। सभागार के अंदर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जब घुसने का प्रयास करने लगे तो पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। तब उनकी पुलिस से झड़प हो गई। 

मंडल उपाध्यक्ष के नेतृत्व में पांच कार्यकर्ता अंदर जाने की बात बनने पर मामला शांत हुआ। मंडलयुक्त के समक्ष मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा और जिला प्रवक्ता अजय कटियार ने मांगों को रखा। वहीं सही ढंग से सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए मंडल उपाध्यक्ष ने कहा की जनसुनवाई को बंद कर देना चाहिए। जनता की यहां सुनी ही नहीं जाती है। जिस पर बमुश्किल समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया गया।

ये मांगी रखी

पहली मांग: वाहिदपुर के सामने नेशनल हाईवे द्वारा बनाए जा रहे टोल प्लाजा को आबादी में न बनाया जाएं। पूर्व निर्धारित मुरहास कन्हैया के निकट बनाया जाएं।

दूसरी मांग: थाना राजेपुरवा थाना नवाबगंज में संगठन के पदाधिकारी पर दर्ज झूठे मुकदमों को खत्म किया जाएं।

तीसरी मांग: नेशनल हाईवे के दोनों तरफ बिछाई जा रही सीसी ब्रेक की जांच कराई जाए और उसकी गुणवत्ता ठीक कराई जाएं। ग्राम कमालुद्दीनपुर प्रधान के ऊपर भी कई गंभीर लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इसी प्रकार से कुल 15 मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया।

ये भी पढ़ें- Kanpur: PM मोदी के आगमन से पहले महिला से चेन लूट का किया था प्रयास...असफल होने पर हवाई फायर कर हुए थे फरार, एक गिरफ्तार

संबंधित समाचार