अयोध्या: दो वर्ष में तैयार हो जाएगा अंतरराष्ट्रीय श्रीराम संग्रहालय, राजकीय निर्माण निगम को दी गई जिम्मेदारी
अयोध्या,अमृत विचार। सरयू तट स्थित अंतरराष्ट्रीय श्रीराम कथा संग्रहालय अगले दो वर्ष में विश्व स्तर के स्वरूप में तैयार हो जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इसका जीर्णोद्धार कर रही है। जिसकी जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को दी गई है। संग्रहालय के निर्माण और गुणवत्ता की देखभाल भारत सरकार की संस्था इंजीनियर इंडिया लिमिटेड करेगी। डिजाइन वास्तु के अनुसार नोएडा की फर्म डिजाइन एसोसिएट करेगी।
मंदिर निर्माण समिति के दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन शनिवार को राम मंदिर की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय श्रीराम कथा संग्रहालय को भी भव्यता और दिव्यता दिए जाने पर मंथन हुआ। इसके लिए एक विजन डॉक्यूमेंट भी तैयार किया गया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की अध्यक्षता में संग्रहालय के कक्ष में आयोजित बैठक के दौरान राजकीय निर्माण निगम के साथ भारतीय इंजीनियरिंग लिमिटेड के इंजीनियर के साथ दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू अंतरराष्ट्रीय म्यूजियम के भी एक्सपर्ट मौजूद रहे। इस दौरान संग्रहालय के नवनिर्माण किए जाने पर मंथन किया गया।
बैठक के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय ने बताया कि एक वर्ष पहले राम मंदिर संग्रहालय को लेने की इच्छा जताई थी। जिसे प्रदेश सरकार ने राम मंदिर ट्रस्ट को सौंप दिया गया था। कहा कि दो वर्षों में राम कथा संग्रहालय बनकर तैयार हो जाएगा। राम कथा संग्रहालय की लोकेशन भी बहुत अच्छी है और भवन भी बहुत मजबूत और विशाल है। संग्रहालय का उपयोग बहुउद्देश्यीय होगा।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: विधायक की सिफारिश, फिर भी रेंजर ने कहा खर्चा लिए बिना कैसे आए, जानें पूरा मामला
