बरेली: 40 करोड़ रुपये से 200 कार्य और 45 सड़कों का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नगर आयुक्त बोलीं- सड़कों की एक लेयर की भराई का कार्य किया जा रहा

बरेली, अमृत विचार: नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि 40 करोड़ रुपये से 200 काम और 45 सड़कों का निर्माण पूरा करने लक्ष्य रखा गया है। इससे लोगों को राहत मिलेगी। फिलहाल, बारिश के दौरान सड़कों की एक लेयर की भराई का कार्य किया जा रहा है।

नगर आयुक्त ने शनिवार को अमृत विचार से खास बातचीत में बताया कि कई सड़कों के टेंडर किए जा चुके हैं। कई जगहों पर काम शुरू हो गया है। इस मौसम में मिट्टी की भराई होने से ठीक से बैठ जाती है। जब बारिश बीच में रुक जाती है तो काम शुरू कर दिया जाता है। निर्माण विभाग के सभी इंजीनियरों को निर्देश दिए गए हैं कि जिन सड़कों काम शुरू हो गया है, उसको समय से पूरा कर लिया जाए। करीब 45 सड़कों के निर्माण हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी वार्डों में सड़क और नाली का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए भी काफी संख्या में टेंडर किए गए हैं। प्रयास है कि जिन जगहों पर समस्या है, वहां प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाए।

स्मार्ट सिटी के कई प्रोजेक्टों से जल्द मिलेगा लोगों को फायदा
नगर आयुक्त ने बताया कि स्मार्ट सिटी के कई प्रोजेक्ट के संचालन के लिए टेंडर निकाले गए हैं। बहुत जल्द अर्बन हाट, कामर्शियल भवन (तांगा स्टैंड), बीएमडी, स्काई वाॅक के संचालन के लिए एजेंसी का चयन हो जाएगा। इसका फायदा लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत शहर में बड़ा बदलाव हुआ है।

ये भी पढ़ें-बरेली: बर्दाश्त नहीं होगा किसानों का शोषण, नकली बीज बेचने वालों पर करें सख्ती- कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही

संबंधित समाचार