जम्मू कश्मीर: कठुआ में सेना के वाहनों पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की, दो सैनिक घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कठुआ/जम्मू। जम्मू कश्मीर में कठुआ जिले के माचेडी इलाके में सेना के वाहनों पर आतंकवादियों की गोलीबारी में दो सैनिक घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कठुआ शहर से 150 किलोमीटर दूर लोहई मल्हार स्थित बदनोता गांव में उस वक्त हुई, जब सेना के कुछ वाहन इलाके में नियमित गश्त पर थे। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों ओर से गोलीबारी होने लगी। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजा गया है।

संबंधित समाचार