भाषा विश्वविद्यालय: सत्र 2024–25 के लिए शुरू हुई काउंसिलिंग

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचारः ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ में विभिन्न विषयों में स्नातक, परास्नातक, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई है।  सत्र 2024–25 के लिए विश्वविद्यालय में काउंसलिंग के प्रथम दिन प्रवेश के लिए काउंसलिंग आरम्भ कर दी गई है।विवि की प्रवक्ता डॉ. रुचिता सुजय चौधरी ने बताया कि अभ्यर्थियों ने विभिन्न विषयों के पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया। प्रवेश से सम्बन्धित काउंसलिंग प्रक्रिया का यह चरण अगले दो दिवस चलेगा।

प्रवेश समन्वयक प्रो. एहतेशाम अहमद ने बताया कि सत्र 2024-25 के लिए विद्यार्थी अपने चयनित विषय और मेरिट के आधार पर भाषा विश्वविद्यालय आकर काउंसलिंग कराकर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं। प्रवेश और काउंसलिंग से सम्बन्धित सभी आवश्यक जानकारी भाषा विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.kmclu.ac.in पर विजिट कर प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश से सम्बन्धित  अधिक जानकारी स्टूडेंट्स भाषा विश्वविद्यालय में प्रवेश केन्द्र से संपर्क कर प्राप्त कर सकतें हैं।

यह भी पढ़ेः नेशनस पीजी में फ्लेक्सिबल ऑर्गेनिक ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक्स पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन, छात्रों को बताई महत्वता

संबंधित समाचार