Kanpur News: 14 हजार बच्चों की यूनीफॉर्म का नहीं आया पैसा...आधार कार्ड न होने के कारण जिले से नहीं जा सके बच्चों के नाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में आधार कार्ड न होने के कारण जिले से नहीं जा सके बच्चों के नाम

कानपुर, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे लगभग 14 हजार बच्चों के खाते में यूनीफॉर्म का रुपया नहीं आया है। इसके पीछे की वजह बच्चों का आधार न बना होना या अपडेट न होना है। विभाग की ओर से अब इन बच्चों के लिए 8 मशीनें लगाकर आधार बनवाया जा रहा है। माना जा रहा है कि इन बच्चों का पैसा शासन की ओर से जारी दूसरी किस्त में मिल सकेगा। 

नए सत्र के पहले दिन इस बार एक ही दिन में लखनऊ से सीएम की ओर से सभी बच्चों के खाते में यूनीफॉर्म, जूते, बैग सहित अन्य शैक्षणिक सामग्रियों के लिए रुपया भेजा गया था। स्कूल में पढ़ने वाले लाभार्थियों के खाते में उस दिन लगभग 1.10 लाख बच्चों के खाते में सीधे लाभ की रकम पहुंची। 

ऐसे में स्कूलों में पढ़ रहे कुछ ऐसे भी बच्चे थे जिनके खातों में यह रकम नहीं पहुंच सकी। यह वे बच्चे थे जिनके आधार कार्ड अभी बन ही नहीं सके हैं। सत्यापन के बाद कुछ ऐसे भी बच्चे सामने आए जिनके आधार कार्ड तो बने थे लेकिन उनमें गलतियां थीं। 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि आधार न होने की वजह से लाभ का रुपया इस बार उनके खातों में नहीं पहुचा उनके खातों में दूसरे चरण में रुपया पहुंचेगा। इसके लिए 8 मशीनें लगाकर स्कूलों में ही बच्चों के आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। नए आधार कार्ड बनाए जाने के अलावा अभियान के तहत ऐसे बच्चे जिनके आधार में संशोधन की जरूरत है उनके कार्ड में संशोधन भी कराए जा सकेंगे। 

ये भी पढ़ें- Kanpur: स्टैंड संचालक की हत्या में इंस्पेक्टर हटे, दो दरोगा सस्पेंड...हेड कांस्टेबल पर भी गिरी गाज, निलंबित

संबंधित समाचार