अयोध्या: चेयरमैन का आरोप- नगर पंचायत भरतकुंड भदरसा को बदनाम करने के लिए हुई साजिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार/अयोध्या। नगर पंचायत भरतकुंड भदरसा के मिर्जापुर निमोली में सड़क की मिट्टी पटाई प्रकरण में चेयरमैन मोहम्मद राशिद अब खुल कर मुखर हो गए हैं। उन्होंने पूरे मामले को लेकर नगर पंचायत को बदनाम करने और विकास कार्य बाधित करने की साजिश बताया है।

मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में चेयरमैन ने सभासदों का बहुमत पेश करते हुए कहा कि वह और नगर पंचायत प्रशासन विकास के लिए कृतसंकल्प है।  उन्होंने कहा कि कुछ सभासद विरोध कर रहे हैं जो उचित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के 11 में से 7 सभासद उनके पक्ष में हैं। 

बता दें कि सभासद रामकरन मौर्या ने ठेकेदार पर चोरी से मिट्टी खोदकर उठा ले जाने का आरोप लगाया है। इसी मामले में अधिशासी अधिकारी से दुर्व्यवहार को लेकर केस भी दर्ज किया गया है। बाद में भाजपा के पांच सभासदों ने मुख्यमंत्री से नगर पंचायत में हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग करते हुए जिला मुख्यालय पर ज्ञापन दिया है। 
    
मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने आरोप लगाया कि मिर्जापुर में सड़क पटाई का कार्य चल रहा था। जिसमें बगल से मिट्टी ली जा रही थी। इसी का विरोध करते हुए सभासद रामकरन मौर्य ने मिट्टी पिटाई का कार्य बंद कर दिया और अधिशासी अभियंता को जाति सूचक गाली देते हुए मारने पीटने पर उतारू हो गए।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि ज्यादातर सभासद विकास कार्यों के पक्ष में रहते हैं। केवल 2 सभासद रामकरन मौर्या और प्रेम कुमार मौर्या विरोध कर रहे हैं। कहा कि 18 में 13 सभासद हमारे समर्थन में है। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के नगर का विकास कराया जा रहा है। अब एक साजिश के तहत नगर पंचायत को बदनाम कर छवि धूमिल की जा रही है। 

नंदीग्राम के भाजपा सभासद रामकृष्ण पांडेय ने कहा कि नगर पंचायत के सभी वार्डो का विकास हमारी पहली  प्राथमिकता है। नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा समान रूप से सभी वार्डों में विकास कार्य कराया जा रहा है। प्रेस वार्ता में भाजपा के 7, सपा के 5 और बसपा के 1 सभासद मौजूद रहे। खास बात यह रही कि ईओ द्वारा दर्ज कराए गए केस के सात में से दो सभासद भी चेयरमैन के साथ मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -युवाओं को बेरोजगार बनाए रखना मोदी सरकार का एकमात्र मिशन, खड़गे ने केंद्र पर बोला हमला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा