Unnao: नगर पंचायत कार्यालय की CCTV फुुटेज के लिए अधिशाषी अधिकारी व अध्यक्ष समर्थकों ने दिया धरना; दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। अचलगंज नगर पंचायत कार्यालय की सीसीटीवी फुटेज न दिए जाने से नाराज अध्यक्ष सहित उनके समर्थक सभासद धरने पर बैठ गए। वहीं अध्यक्ष से नाराज सभासदों ने अधिशाषी अधिकारी का समर्थन करते हुए पंचायत कर्मचारियों के साथ धरना शुरू कर दिया। बाद में एसओ अचलगंज की मध्यस्थता से परस्पर विरोधी प्रदर्शन का पटाक्षेप हो गया। 

बता दें, अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व उन्होंने अधिशाषी अधिकारी को पत्र देकर कार्यालय में स्थापित सभी सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने को कहा था। अधिशाषी अधिकारी ने इसे नजरअंदाज करते हुए फुटेज नहीं दिए। आरोप है कि अधिशाषी अधिकारी लखनऊ में रहती हैं, जिससे माह में कुछ दिन ही नगर पंचायत आती हैं। 

लगभग यही रवैया कार्यालय लिपिक का है। इससे पूरे-पूरे दिन कार्यालय परिसर में अराजकता का वातावरण कायम रहता है। इसीलिए अधिकारी सहित कर्मचारियों को बेनकाब करने के लिए सीसी फुटेज मांगे गए थे। वहीं सभासद विष्णु सोनी ने विकास कार्यों में अड़ंगेबाजी, टैंकर से पानी उपलब्ध कराने सहित खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। एक अन्य सभासद ने स्टाफ पर सुविधा शुल्क लिए बिना कोई कार्य न करने का आरोप मढ़ा। 

दूसरी तरफ धरने पर बैठने वाले अधिशाषी अधिकारी समर्थक सभासदों ने आरोपों को बेबुनियाद करार देना शुरू कर दिया। इससे परस्पर दोनों गुट में आरोप-प्रत्यारोप लगाए जाते रहे। कुछ लोगों ने इसकी जानकारी जिले के उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई। हालांकि एसओ ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शाम को धरना समाप्त करा दिया।

यह भी पढ़ें- Kanpur: अब शादी में मिले तोहफे की देनी होगी जानकारी; वर व वधू दोनों पक्षों को 30 दिन के भीतर बताना होगा गिफ्ट में क्या मिला?

 

संबंधित समाचार