Kanpur: दरिंदों ने किशोरी का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म; तीन आरोपियों पर दर्ज हुई रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। महाराजपुर थानाक्षेत्र से एक दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। गांव में शौच को जा रही किशोरी को बाइक सवार दो युवकों ने रास्ते में अपहरण कर लिया। इसके बाद उन्नाव के एक गांव ले जाकर उसके साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटी इसके बाद उसने अपने मित्र को फोन पर पूरा घटनाक्रम बताया। जिससे उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन उन्नाव पहुंचे परिजन किशोरी को महाराजपुर थाने लेकर पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। 

महाराजपुर के एक गांव निवासी किसान के अनुसार उनकी 17 वर्षीय बेटी सात जुलाई को बहन के घर त्रिलोकपुर गई थी। शाम करीब साढ़े चार बजे किशोरी खेत पर शौच के लिए जाने लगी। तभी बाइक सवार दो युवकों ने किशोरी को पकड़ा और बाइक में जबरन बैठा लिया। फिर उसके मुंह पर हाथ रखकर उसे उन्नाव के बंबीपुरवा गांव ले गए। जहां पर तीन आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

किशोरी किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागी और राहगीर से मोबाइल लेकर अपने मित्र को फोन किया। फिर मित्र ने किशोरी के परिजनों को सूचित किया। उन्नाव पहुंचे परिजनों को बेटी बदहवास हालत में सड़क किनारे पड़ी मिली। इसके बाद परिजन उसे महाराजपुर लेकर गए। फिर परिजनों ने मंगलवार को महाराजपुर थाने में शिकायत की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। 

यह भी पढ़ें- Kanpur: आईटीआई छात्र ने प्रेमिका को बुलाया कमरे में, आने से मना करने छात्र ने लाइव वीडियो कॉल करके दी जान...पढ़ें पूरी खबर


संबंधित समाचार