Lucknow University: गेट खोलने को लेकर एनएसयूआई मुखर, वीसी को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ विश्वविद्यालय के दो गेट खोलने को लेकर एनएसयूआई मुखर हो गई है। प्रवेश परीक्षा का हवाला देते हुए छात्र संगठन ने कुलपति को ज्ञापन दिया है। इस दौरान छात्रों द्वारा पौधरोपण करते हुए युवाओं को जागरूक करने का कार्य भी किया।

लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ विश्वविद्यालय के दो गेट खोलने को लेकर एनएसयूआई मुखर हो गई है। प्रवेश परीक्षा का हवाला देते हुए छात्र संगठन ने कुलपति को ज्ञापन दिया है। इस दौरान छात्रों द्वारा पौधरोपण करते हुए युवाओं को जागरूक करने का कार्य भी किया।
कांग्रेस की एनएसयूआई शाखा विवि इकाई अध्यक्ष सुधांशु शर्मा के नेतृत्व में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र एकजुट हुई। परिसर में छात्रों ने पौधरोपण किया। फिर सभी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय से मिले और उनके सामने छात्रों की परेशानी बताई। 

छात्रों को हो रही समस्या
छात्र संगठन ने बताया कि 11 जुलाई से विश्वविद्यालय में विभिन्न विषयों को लेकर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। ऐसे में गेट नंबर 2 और 4 बंद रखना उचित नहीं है। इससे छात्रों को आने और जाने में असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। संगठन ने छात्रों से जुड़े अन्य विषयों पर भी कुलपति से वार्ता की। इस दौरान अहमद रजा खान, विशाल सिंह, प्रिंस प्रकाश, शुभम खरवार, अंकुश, अर्सलान, शोएब अली, हर्षित, तनय सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेः 'एक पेड़ मां के नाम': एक ही दिन में लगाए जाएंगे 36.46 करोड़ पौधे, UP में इस दिन बनेगा बड़ा रिकॉर्ड

संबंधित समाचार