सीतापुर: 66 स्कूली वाहनों की जांच में 11 मिले अनफिट, किया चालान
सीतापुर,अमृत विचार। परिवहन विभाग द्वारा स्कूली वाहनों को लेकर चलाये गये अभियान में 66 स्कूली वाहनों की जांच की गयी। एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेयी ने बताया कि 8 से 22 जुलाई तक जिले में परिवहन विभाग द्वारा स्कूली वाहनों को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत अनफिट स्कूली वाहनों पर चालान की कार्रवाई की जा रही है।
एआरटीओ द्वारा विद्यालय जाकर प्रबन्धकों/प्रधानाचार्यो से खुद जानकारी ली जा रही है। एआरटीओ ने बताया कि अभियान में अब तक 66 विद्यालय वाहनों की जांच की गयी, जिसमें 11 स्कूली वाहन अनफिट पाये गये। अनफिट वाहनों पर एमवी एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की जा रही है। जिले में 641 स्कूली वाहन विद्यालय वाहन की श्रेणी में पंजीकृत हैं, जिनमें 150 वाहन अनफिट हैं। सभी अनफिट वाहनों को पूर्व में ही परिवहन विभाग की ओर से नोटिस जारी किया जा चुका है। अभियान में एआरटीओ प्रशासन/प्रवर्तन माला बाजपेयी की अगुवाई में टीमें लगायी गयी है जिनमें यात्री/मालकर अधिकारी एमए अहमद, सम्बद्ध यात्री/मालकर अधिकारी मनोज कुमार भारद्वाज शामिल हैं।
ये भी पढ़ें -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्नाव सड़क दुर्घटना पर जताया शोक, घोषित की सहायता राशि
