बरेली: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर अभी भी जारी है वसूली
बरेली, अमृत विचार। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर पूरे प्रदेश में इस समय घमासान मचा हुआ है। लगातार आरोप लग रहे है कि इन प्लेटों के नाम पर दलाली शुरू हो गई है। हाल ही में ऐसा ही एक मामला शहर के लाल फाटक का सामने आया है। लाल फाटक निवासी एक ट्रक मालिक …
बरेली, अमृत विचार। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर पूरे प्रदेश में इस समय घमासान मचा हुआ है। लगातार आरोप लग रहे है कि इन प्लेटों के नाम पर दलाली शुरू हो गई है। हाल ही में ऐसा ही एक मामला शहर के लाल फाटक का सामने आया है। लाल फाटक निवासी एक ट्रक मालिक जब ट्रक पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने गया तो उससे 1500 रूपये मांगे गए। जबकि शासन से अभी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटों की कीमत तय होना बाकी है।
लाल फाटक निवासी शक्ति ने बताया कि वह एक ट्रांसपोर्टर है। वह अपने ट्रक पर कंपनी के पास हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए गया। वहां उसने पूछा कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का खर्चा क्या है। आरोप है कि कंपनी में बताया गया कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का कुल 1500 रुपये का खर्चा आएगा।
इसमें 1150 की पर्ची कटेगी बाकी के डीलर के पास जाएंगे। इस पर शक्ति ने कहा कि यह तो ज्यादा हैं, तो कंपनी के मालिक ने कहा कि इतना ही लगेगा लगवानी है। लगवाओ वरना रहने दो। इस पर शक्ति ने इस मामले की शिकायत करने की भी कोशिश की मगर बीच में रविवार पड़ने की वजह से वह इसकी शिकायत नहीं कर सका है।
“इसी दलाली को रोकने के लिए शासन स्तर पर निर्णय लिए जा रहे है। जिस भी व्यक्ति को अपनी गाड़ी पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवानी है। वह किसी अन्य व्यक्तियों के पास न जाकर सीधा ऑनलाइन अप्लाई करें। इससे उसे घाटा नहीं होगा।” — डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, आरटीओ
