बरेली: 1 नवंबर से ओटीपी दिखाकर मिलेगा घरेलू सिलेंडर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। घरेलू गैस सिलेंडर सही से उपभोक्ता तक पहुंच सके इसके लिए सरकार ने नया नियम बनाया है। सिलेंडर की डिलीवरी से पहले उपभोक्ता को अपने नंबर पर आई ओटीपी मैसेज डिलिवरी मैन को दिखाना पड़ेगा। ओटीपी साझा किए बगैर एलपीजी सिलेंडर डिलीवर नहीं हो पाएगा। इससे सिलेंडर में होने वाली घपलेबाजी पर …

बरेली, अमृत विचार। घरेलू गैस सिलेंडर सही से उपभोक्ता तक पहुंच सके इसके लिए सरकार ने नया नियम बनाया है। सिलेंडर की डिलीवरी से पहले उपभोक्ता को अपने नंबर पर आई ओटीपी मैसेज डिलिवरी मैन को दिखाना पड़ेगा। ओटीपी साझा किए बगैर एलपीजी सिलेंडर डिलीवर नहीं हो पाएगा। इससे सिलेंडर में होने वाली घपलेबाजी पर काफी हद तक कमी आएगी।

एलपीजी सिलेंडर की होम डिलिवरी से जुड़े नियमों में 1 नवंबर से बड़ा बदलाव होने वाला है। एक नवंबर से 100 स्मार्ट शहरों को स्मार्ट रसोई गैस डिलीवरी सिस्टम की सौगात मिलने जा रही है। जिसमें बरेली जिला भी शामिल है। नोडल अधिकारी रजनेश कुमार ने बताया कि इस योजना का लक्ष्य यह है कि गैस सिलेंडर सही से उपभोक्ता तक पहुंचे। इसे सुनिश्चित करने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है।

इस नई व्यवस्था के तहत एलपीजी उपभोक्ता को गैस की बुकिंग के बाद एक ओटीपी प्राप्त होगा। इसके बाद जब डिलिवरी ब्वॉय आपके घर पर गैस सिलेंडर पहुंचाने आएंगे तो ग्राहक को ओटीपी बताना होगा। यदि किसी उपभोक्ता का मोबाइल नंबर गैस एजेंसी में रजिस्टर्ड नहीं है तो डिलीवरी बॉय उपभोक्ता का नंबर खुद रजिस्टर करेगा और ओटीपी नंबर जोड़कर सिलेंडर की डिलीवरी दे देगा।

संबंधित समाचार