Kanpur News: हत्या के मामले में फरार चल रहा था आरोपी...पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में किया सरेंडर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में हत्या के मामले में आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थानाक्षेत्र के श्याम नगर इलाके में नाली के विवाद में पड़ोसी से विवाद के बाद भाजपा नेता समेत अन्य ने युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने वीडियो के आधार पर मुकदमे में दो नाम और बढ़ाए हैं। जिसमें से एक आरोपी ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। 

श्यामनगर के रामपुरम निवासी गिरजा देवी का पड़ोसी कमलेश पासवान से नाली को लेकर विवाद हो गया था। 26 मई 2024 की रात को कमलेश ने अपने परिवारीजन आकाश पासवान, विकास, राम वर्मा व भाजपा नेता चंदन सिंह राजावत समेत आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर उनके बेटों को लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया था। 

सोनू की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले मे दो आरोपी विकास और कमलेश पासवान को जेल भेजा था। वहीं अन्य की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटना के वीडियो के आधार पर दो आरोपी की पहचान गया सिंह और सागर श्रीवास्तव के रूप में कर उनके नाम मुकदमे में बढ़ाए। जिनमें से गया सिंह ने पुलिस को चकमा देकर बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

ये भी पढ़ें- Kanpur Weather Today: आज से फिर मानसून की बारिश के आसार...मौसम विभाग का ये है अनुमान

संबंधित समाचार