रायबरेली: ट्रक और पिकअप में टक्कर, चालक की मौत, एक गभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। प्रतापगढ़-जौनपुर हाइवे पर ट्रक और पिकअप में जोरदर टक्कर होने एक की मौत हो गई, जबकि उसके साथी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार तड़के एक ट्रक प्रतापगढ़ से रायबरेली की ओर आ रहा था जबकि पिकअप रायबरेली से प्रतापगढ़ की ओर जा रही थी। थाना क्षेत्र के पितंबरपुर के निकट दोनों में सीधी टक्कर हो गई जिससे पिकअप में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

सूचना पर पहुंची भदोखर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा जहां चिकित्सक ने पिकअप चालक पिंटू को मृत घोषित कर दिया, जबकि मुस्ताक की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि पिकअप चालक पिंटू की मौत हो गई जबकि साथी मुस्ताक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

यह भी पढ़ें: बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानने लखीमपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जानिये क्या कहा

संबंधित समाचार