बरेली: संघ के 95वें स्थापना दिवस पर गूंजा नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे..

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का स्थापना दिवस व विजयादशमी विभिन्न परिवारों में मनाया गया। इस बार पथ संचलन तो नही हुआ, लेकिन स्वयं सेवकों के घर शस्त्र पूजन की परंपरा का निर्वहन किया गया। सबसे पहले ध्वज लगाया गया। इसके बाद शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान स्वयं सेवकों के परिवार में …

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का स्थापना दिवस व विजयादशमी विभिन्न परिवारों में मनाया गया। इस बार पथ संचलन तो नही हुआ, लेकिन स्वयं सेवकों के घर शस्त्र पूजन की परंपरा का निर्वहन किया गया। सबसे पहले ध्वज लगाया गया। इसके बाद शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान स्वयं सेवकों के परिवार में नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे … गूंजता रहा ।

रविवार सुबह करीब 8 बजे आरएसएस के प्रमुख सर संघचालक मोहन भागवत का संबोधन शुरू हुआ। इसके लिए संघ ने फेसबुक पेज और यूट्यूब का लिंक शेयर किया था। करीब जनपद में 35 हजार और पूरे ब्रज प्रांत में डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने आनलाइन संबोधन सुनते रहे। इस दौरान देश के प्रति लोगों का गहरा प्रेम देखने को मिला, जब उन्होंने चीन के साथ-साथ भारत की ओर गलत नजर से देखने वाले देशों पर निशाना साधते हुए जवाब दिया, तो स्वयं सेवकों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। स्वयं के दिलों और दिमाग में देश की रक्षा और प्रेम की झलक पड़ी।

इस दौरान तालियां भी बजाने लगे। इस बार आरएसएस ने कोविड नियमों का पालन करते हुए पथ संचलन का कार्यक्रम निरस्त कर रखा था। पारिवारिक पूजा के साथ संघ के कार्यालय कुच्चा सीताराम और वीर सावरकर नगर में स्वयं सेवकों ने शस्त्र पूजा की। छात्रावास में रहने वाले विभिन्न प्रांतों के स्वयं सेवकों ने संघ के संस्थापक डॉ. केशवराम बलिराम हेडगेवार के चित्र पर फूल माला अर्पित की। मां दुर्गा के चित्र पर भी फूल, माला चढ़ा कर पूजा अर्चना की।

इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि वर्ष 1925 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ रूपी जो पौधा लगाया गया था। वह अब वट वृक्ष बन गया है। आरएसएस का एक-एक कार्यकर्ता समाज जागरण के काम में जुटा हुआ है। ग्राम विकास, सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, गौसेवा, धर्म जागरण व पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को लेकर हर स्तर पर कार्य किया जा रहा है। कोविड काल में भी एक-एक स्वयंसेवक अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सेवा विभाग के माध्यम से जनसेवा के कार्य लगातार चल रहे हैं।

भोजन से लेकर मास्क तक जरूरतमंदों को मुहैया कराए जा रहे हैं। इसके अलावा कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधियों के तहत परिवारों को संगठित करने के लिए कार्यक्रम भी लगातार चलाए जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक डा. हरीश रौतेला, प्रांत सह प्रचारक कर्मवीर, विभाग प्रचारक आनंद, विभाग कार्यवाह सुरेश, महानगर प्रचारक विक्रात, आलोक प्रकाश आदि आन लाइन संबोधन सुनते रहे।

संबंधित समाचार