लखनऊ: बिना बताये ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे 17 डॉक्टरों की बर्खास्तगी के निर्देश, डिप्टी सीएम ने लिया बड़ा फैसला

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार। बिना बताये ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे अलग- अलग जिलों के 17 चिकित्साधिकारियों को सेवा से बर्खास्त करने के निर्देश गुरुवार को जारी किए गए हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने यह निर्देश प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को दिए हैं। जिसके बाद 17 चिकित्साधिकारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। साथ ही तीन चिकित्साधिकारी पर अनुशासनिक कार्रवाई भी की गई है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का कहना है कि चिकित्सकीय सेवाओं में लापरवाही बरतने वाले किसी भी चिकित्सक या स्वास्थ्यकर्मी को क्षमा नहीं किया जाएगा। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
 
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बेहद संवेदनशील हैं। प्रदेश की जनता को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विभाग में व्यापक स्तर पर कार्य चल रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को लंबे समय से चिकित्सकीय सेवाओं से गैरहाजिर रहने वाले 17 चिकित्सकों को ड्यूटी से बर्खास्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानने लखीमपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जानिये क्या कहा

संबंधित समाचार