इत्रनगरी कन्नौज में गुमनाम आशिक ने अनोखे तरीके से इजहारे मोहब्बत किया...लगवाई बड़ी होर्डिंग, क्षेत्र में बनी चर्चा का विषय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इत्रनगरी कन्नौज में गुमनाम आशिक ने अनोखे तरीके से इजहारे मोहब्बत किया

कन्नौज, अमृत विचार। प्रेम की महिमा का जितना बखान किया जाय कम है। सारी दुनिया ही इस एक भाव पर टिकी है। तभी तो कहते हैं प्रेम और युद्ध में सब कुछ जायज है। प्रेम हर बार हद पार करता है। यह वह भाव है जिसके आगे क्या मनुष्य क्या पशु-पक्षी सभी नतमस्तक हैं। यहां शहर में एक युवक को प्रेम हुआ तो युवती से निवेदन कर दिया।

शायद यह प्रयास कामयाब नहीं हुई तो अनोखा तरीका अपना डाला। सुबह जब लोग जागे तो शहर के बीच में एक स्थान पर गुलाबी रंग के होर्डिंग पर प्रेमिका व प्रेमी का नाम लिखा था। इसमें अनोखे अंदाज में शादी का निवेदन किया गया था। हालांकि पुलिस ने इसे उतरवा दिया है।

शुक्रवार की सुबह उस समय लोग आश्चर्य में पड़ गये जब शहर में सीएमओ ऑफिस के पास मेन रोड पर बड़ा सा गुलाबी रंग का होर्डिंग लगा देखा। ध्यान दिया तो इस पर एक लड़की और एक लड़के का नाम लिखा था। साथ ही अंग्रेजी में लिखा गया है जिसका तात्पर्य है कि ‘जब से तुमसे मिला हूं, बस तुम्हारा हूं। अंतिम सांस तक तुम्हारा साथ देने का वादा करता हूं।’ इसके साथ ही शादी का अनुरोध किया गया था।  

आते जाते राहगीरों की होर्डिंग पर नजर पड़ती तो इस अनोखे इजहार पर चर्चा चल निकलती। मामला सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने होर्डिंग उतरवाकर जांच शुरू की गई। इस संबंध में सीओ सदर कमलेश कुमार ने बताया कि होर्डिंग में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं था लेकिन इसे उतरवा दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से युवक की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में पति ने पत्नी की पिटाई कर गला दबाकर की हत्या: अवैध संबंधों का महिला करती थी विरोध, छह माह पहले कोर्ट-कचहरी भी हो चुकी

संबंधित समाचार