बलरामपुर: मृत अवस्था में मिला तेंदुआ, वन विभाग मामले की छानबीन में जुटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलरामपुर, अमृत विचार। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरगदही गांव मे पूर्व प्रधान हरिश्याम सिंह के घर के समीप एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला है। उसे देखकर ग्रामीण सहम गए, ग्रामीणों को लगा कि बाढ़ में बहकर तेंदुआ यहां बेहोश पड़ा है। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। 

बरगदही गांव में दोपहर 1:00 बजे गांव के समीप एक तेंदुआ जमीन पर पड़ा दिखा। तेंदुए को देखने के लिए भीड़ लग गई। लेकिन तेंदुए के आसपास जाने से ग्रामीण डर रहे थे। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बताया कि ये तेंदुआ मर चुका है। बरहवा रेंज के रेंजर राकेश पाठक ने बताया है कि मृत तेंदुए को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-कासगंज: हरिद्वार से घटा तो बिजनौर और नरौरा बैराज से बढ़ा पानी का डिस्चार्ज

संबंधित समाचार