Etawah News: पेड़ से लटका मिला किसान का शव...ग्रामीण बोले- कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में किसान का शव पेड़ से लटका मिला

इटावा, अमृत विचार। ऊसराहार थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह किसान का शव खेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनाें में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में जांच शुरू की। 

ग्राम पंचायत भरतपुर खुर्द के मजरा ग्राम टिपटीयापुर में शनिवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब खेत पर खड़े आम के पेड़ पर 55 वर्षीय किसान आजाद सिंह का शव लटका मिला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।  

ग्रामीणों ने बताया मृतक किसान आजाद बसरेहर के ग्राम मलपुरा का मूल निवासी था। किसी कारण से वह वहां पर घर बेचकर यहां अपनी बेटी के गांव में सड़क किनारे प्लाॅट खरीद कर व घर बनाकर रह रहा था। इधर, कुछ दिनों से वह किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में रह रही थी। 

ये भी पढ़ें- Exclusive News: कानपुर में 40 साल बाद फिर बाहर आया सिख विरोधी दंगे का जिन्न...सिखों की मौत का सरकारी आंकड़ा बताया गलत

 

संबंधित समाचार