छत्तीसगढ़ के सीएम ने मंत्रिमंडल के साथ किये रामलला के दर्शन, बोले-रामलला के ननिहाल से लाए हैं शबरी के बेर और चावल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद सभी ने हनुमानगढ़ी और रामलला का दर्शन पूजन किया। पवित्र सरयू में अभिषेक किया। एक होटल में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की नगरी है। भगवान राम का ननिहाल है। उन्होंने कहा कि राम का आशीर्वाद लेने के लिए मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या आया हूं। रामलला से यही प्रार्थना है की छत्तीसगढ़ हमेशा खुशहाल रहे। 

विपक्ष द्वारा राम की आलोचना करने पर उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे लोग हैं जो भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठा रहे हैं। इन लोगों ने भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकरा दिया तो ऐसे लोगों की बात का कोई वजन नहीं है। हम लोग मामा गांव से आए हैं। भगवान राम अपने वनवास का अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में बिताया था। हम लोगों का सौभाग्य है की शबरी धाम भी वही है जहां राम ने जूठे बेर खाए थे। हम प्रसाद चढ़ाने के लिए बेर भी लाए हैं। छत्तीसगढ़ का जल, सुगंधित चावल व कई तरह का प्रसाद भी लाए। 

उधर, अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी पहले ही अयोध्या पहुंच गए। उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहा कि किसी भी हिंदू संस्कृति व भारतीय संस्कृति को मानने वाले व्यक्ति के लिए जीवन पद्धति एक सोच एक विचार सर्वे भवंतु सुखाय के भाव के साथ रहती है।

ये भी पढ़ें -एसपी संग बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का बाराबंकी डीएम ने किया निरीक्षण, पीड़ित से पूछा...दादा तिरपाल और भोजन मिला

संबंधित समाचार