पलिया विधायक के खिलाफ व्हाट्सएप ग्रुप पर डाली भ्रामक पोस्ट, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पलिया कलां/ लखीमपुर, अमृत विचार। पलिया विधायक रोमी साहनी के प्रतिनिधि ने व्हाट्सएप ग्रुप पर डाली गईं पोस्टों को भ्रामक बताया है, साथ ही विधायक ने खुद को बदनाम करने का भी आरोप लगाया है। पलिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

थाना हैदराबाद के गांव मुरादपुर निवासी रामसरन ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि वह पलिया विधायक रोमी साहनी का प्रतिनिधि है। आए दिन कुछ लोग विधायक के खिलाफ भ्रामक व अनर्गल दुष्प्रचार करते हैं। शनिवार को व्हाट्सएप ग्रुप भारतीय सिख संगठन पलिया पर विधायक के प्रति ट्रांस शारदा क्षेत्र में खनन को लेकर एक पोस्ट की गई है। जिसमें कहा गया है कि विधायक रोमी साहनी ने अवैध खनन किया है। खनन से सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर और पूरे जिले में बालू की सप्लाई की गई है। एक जगह पर उन्होंने बड़ी मात्रा  में लाखों डम्पर बालू निकालने का काम किया है, जिसके कारण शारदा नदी का रुख सीधे पलिया की तरफ हो गया गया है। जिस कारण पलिया का भविष्य खतरे से खाली नहीं है। विधायक रोमी साहनी पलिया के लिए अभिशाप बनके आए है। वर्तमान में पलिया के अधिकतर क्षेत्र बाढ़ग्रस्त हैं, जिससे क्षेत्रीय जनता त्रस्त हैं। ऐसी परिस्थिति में जनमानस के समक्ष ऐसा झूठा एवं भ्रामक पोस्ट करना सरकार की विश्वसनीयता एवं प्रमाणिकता पर प्रश्नचिन्ह लगता है। तहरीर के आधार पर थाना पलिया पुलिस ने आरोपी रामचंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वर्जन-
13 साल से समाजसेवा कर रहा हूं। हर जरूरतमंद की मदद करता हूं। व्हाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट कर खनन के नाम पर बदनाम करने की साजिश है। खनन तो बहुत दूर की बात है, मैं अपना वेतन तक नहीं लेता हूं। -रोमी साहनी, विधायक पलिया

ये भी पढ़ें -जांच के स्तर पर प्रक्रियागत नियमों का पालन न करना दंड आदेश की वैधता पर प्रश्नचिन्ह :हाईकोर्ट

संबंधित समाचार