पत्रकार आशुतोष हत्याकांड: एसडीएम ने लेखपाल को किया निलंबित, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड से जुड़े मामले में शाहगंज के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लेखपाल विकास सिंह कुशवाहा को निलंबित कर दिया है। माना जा रहा है कि आज पत्रकार हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर निकाले गए मौन जुलूस के बाद प्रशासन हरकत में आया और यह कार्रवाई की गयी।

उप जिलाधिकारी शाहगंज शैलेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम सबरहद परगना अंगुली, तहसील शाहगंज के लेखपाल के पद के कार्य अवधि में लेखपाल विकास सिंह कुशवाहा के विरूद्ध उक्त ग्राम के गाटा संख्या 1037 पुराना गाटा संख्या 1866, जो पोखरी को विनिमय आवंटन प्रस्ताव में गाटा संख्या 1866 पोखरी को छुपाने एवं सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक आशुतोष श्रीवास्तव के 18 फरवरी 2023 में प्रसारित गाटा संख्या 1816 व 1037 की शिकायत करने पर लेखपाल द्वारा कोई कार्रवाई न करने तथा उक्त ग्राम के चूना भट्ठी के रूप में दर्ज जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा कब्जा करने सम्बन्धी शिकायत पर कार्रवाई न करने आदि आरोप के बावत प्रकरण में विभागीय कार्रवाई करते हुए एक आरोप पत्र जारी किया गया।

इस आरोप पत्र की एक प्रति विकास सिंह लेखपाल ने 15 जून 2024 को प्राप्त की और आरोप पत्र का जवाब 6 जुलाई 2024 को प्रस्तुत किया। प्रथम दृष्टया लेखपाल का जवाब सन्तोषजनक नहीं पाया गया। प्रकरण गम्भीर प्रकृति के होने और उक्त लेखपाल के कार्य प्रणाली से राजस्व प्रशासन तहसील शाहगंज की छवि आम जनमानस में धूमिल होने तथा ग्राम सबरहद में असन्तोष एवं क्षोभ व्याप्त है। लेखपाल द्वारा शासकीय कार्यों में घोर शिथिलता बरती गयी, जिसके कारण ग्राम सबरहद में लोक शान्ति भंग हुई है। आरोप की गम्भीरता को देखते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया कर दिया है।

यह भी पढ़ें:-पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गोलीबारी में घायल, शूटर समेत 2 की मौत

संबंधित समाचार