Unnao News: खुशी-खुशी में दोस्त ने पिलाई शराब...नशे में चूर होकर दूल्हे ने खो दिया सुध, बिन दुल्हन लौटी बारात
वधू पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है
उन्नाव, अमृत विचार। बारात घर के बाहर पहुंच गई थी और शादी के कार्यक्रम चल रहे थे। अगवानी के दौरान सभी ने जमकर धूम मचाई और खुद डांस हुआ। यह देख वर व वधू पक्ष के लोग काफी खुश थे। तभी अचानक दूल्हे का एक दोस्त उसके पास पहुंचा और खुशी का इजहार कराते हुए उसे शराब पिला दी। फिर क्या था दूल्हा नशें में चूर हो गया और अपनी सुध खो बैठा।
इसके बाद वह ऐसा बेहोश हुआ किया फिर पूरी रात नहीं उठा। शादी के अन्य कार्यक्रम न हो पाने से बारात बिना दुल्हन के ही विदा की गई। वहीं वधू पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लेनदेन कराते हुए उनमें समझौता कराकर मामला शांत कराया।
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मल्कादिम सरांय गांव निवासी रामू पुत्र हरि प्रसाद के यहां औरास थानाक्षेत्र के उटरा डकौली निवासी राम भजन ने अपनी बेटी की शादी तय की थी। बाराती उनके घर बारात लेकर आए थे। शादी का कार्यक्रम चल रहा था जिसमें बारात आने के बाद अगवानी का कार्यक्रम समाप्त हो गया था। तभी बारात में दूल्हे के साथ उसका एक दोस्त भी आया था।
जिसने दूल्हे को शराब पिला दी। जिससे बारात के अन्य कार्यक्रम नहीं हो सके। दूल्हे को सभी लोग अन्य कार्यक्रम के लिए उठाते रहे। लेकिन, वह नशे में पड़ा रहा। इसके बाद शनिवार को लड़की पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों में आपसी लेनदेन कराकर सुलह-समझौता कराकर मामला शांत कराया।
