Kanpur में रोजगार मेलों में खासतौर पर युवतियों को रोजगार देने के लिए हुई कवायद...अभियान चलाकर 1,663 आवेदन एकत्रित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में नौकरी के लिए युवतियों के आवेदन चयनित

कानपुर, अमृत विचार। रोजगार मेलों में युवतियों को रोजगार देने के लिए विभाग की ओर से उनके आवेदनों को चयनित कर लिया गया है। इन आवेदनों को पोर्टल से निजी कंपनी की ओर से बताई गई योग्यता के अनुसार चयनित किया गया है। अब इन युवतियों को रोजगार मेलों के लिए विभाग की ओर से बुलावा भेजा जाएगा। 

सेवायोजन विभाग की ओर से महीने में चार रोजगार मेला हर महीने लगाए जाते हैं। इन मेलों में ज्यादातर निजी कंपनियों में युवा बाजी मार लेते हैं। निजी कंपनियों की ओर से ऑफर किए गए ज्यादातर पद ऐसे होते हैं जिनमें युवतियां रुझान ही नहीं दिखाती। विभाग की ओर से हुई समीक्षा में यह सामने आया कि युवतियों के बेहतर प्रतिभाग के लिए ऐसी कंपनियों को मेलों में शामिल किया जाए जो युवतियों को ही रोजगार दें। 

इस स्थिति में विभाग की ओर से मई में निजी कंपनियों के साथ बातचीत कर उनकी योग्यता के अनुसार युवतियों के आवेदन तलाशे गए। इसके अलावा पोर्टल पर नए आवेदनों को भी कराया गया। इसके बाद 1,663 सीवी को रोजगार मेलों के लिए चयनित किया गया। 

अधिकारियों ने बताया कि अब विभाग की ओर से ब्यूटीशियन, सिलाई, टेलीकॉलर, रिसेप्सिनिस्ट जैसे पदों के लिए निजी कंपनियां मेलों में आएंगी। निजी कंपनियों के शिड्यूल के अनुसार इन युवतियों को साक्षात्कार के लिए बुलावा भेजा जाएगा। 

पूरे मामले पर सहायक निदेशक सेवोयोजन उज्जवल कुमार सिंह ने बताया कि विभाग का लक्ष्य युवाओं को रोजगार देना है। मेलों में युवतियों के पीछे रह जाने की वजह से यह प्रक्रिया अपनाई गई है। जिससे मेलों से अधिक से अधिक युवतियों को भी रोजगार हासिल हो सके।

ये भी पढ़ें- कानपुर में शॉर्ट सर्किट से टेनरी में लगी आग: धुआं उठता देख शोर मचाकर बाहर भागे मजदूर, बुझाने में दमकल कर्मी हुआ घायल

संबंधित समाचार