बरेली: फारिया ने दुर्गा बनकर प्रेमी से की शादी, बोली- हलाला के डर से किया धर्म परिवर्तन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भुता के गांव खजुरिया संपत में बदायूं निवासी युवती ने धर्म परिवर्तन कर मंदिर में युवक से शादी कर ली। उसने फारिया से अपना नाम बदलकर दुर्गा रख लिया। युवती ने बताया कि उसने हलाला के डर से धर्म परिवर्तन कर शादी की है। गांव की मढ़ी के महंत योगी सरोज नाथ ने विवाह कराया।

फारिया ने बताया दोनों 13 साल से बदायूं के कांशीराम सरकारी आवास कॉलोनी में रह रहे थे। कुछ समय तक दोनों ने एक साथ स्कूल में पढ़ाई भी की थी। दोनों का प्रेम प्रसंग लगभग पांच साल से चल रहा था। जब इसकी जानकारी घर वालों को हुई तो मिलने-जुलने पर रोक लगा दी। इसके अलावा दूसरी जगह शादी करने जा रहे थे। इसकी वजह से दोनों ने वाराणसी के एक मंदिर में जाकर शादी की और फिर कोर्ट मैरिज भी कर ली।

दिनेश ने बताया उसके घर वाले अब इस शादी के खिलाफ नहीं है लेकिन फारीया के परिवार वाले अभी खिलाफ हैं। शनिवार को उसने फारिया का धर्म परिवर्तन कराकर उसका नाम दुर्गा देवी रखा है। खजुरिया संपत मढ़ी के महंत योगी सरोज नाथ ने बताया दोनों युवक- युवती उनके पास आए थे। दोनों ने अपना परिचय दिया और शादी का कोर्ट से मिला प्रमाण पत्र भी दिखाया। उसके बाद युवती की मर्जी से उसका धर्म परिवर्तन कराया।

संबंधित समाचार