कासगंज: शराब के ठेके से 1,34,000 का कैश लेकर 3 चोर रफूचक्कर, FIR दर्ज
कासगंज, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के बहोरनपुर गांव स्थित देसी शराब के ठेके के कैश काउंटर में रखे एक लाख 34 हजार रुपये पार कर तीन अज्ञात शातिर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में ठेका चालक ने तीन अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईर दर्ज कराई है। वहीं कोतवाली पुलिस मामले की जांच और खुलासे में जुट गई है।
बहोरनपुर गांव में दिनेश सिंह पुत्र सूरजपाल सिंह निवासी ताजपुर सिढपुरा की देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानें हैं। देसी दुकान पर प्रवेश सेल्समैन के रूप मे कार्यरत है। तो वहीं अंग्रेजी शराब की दुकान पर सुनील सेल्समेन है। यह सेल्समैन रात 9.45 के लगभग दोनों दुकानों का कैश दुकान पर इकट्ठा कर रहे थे। तभी मोटर साईकिल पर तीन अज्ञात लोग आए जिसमें से दो लोगों ने अंग्रेजी शराब मांगी और एक ने देसी शराब मांगी।
जिसके बाद सुनील दुकान के अन्दर अंग्रेजी शराब लेने चला गया और प्रवेश अपनी दुकान से देसी शराब निकालने चला गया।जब सुनील अंग्रेजी और प्रवेश देसी शराब लेकर आए तो देखा कि कैश काउन्टर से दोनों दुकानों का 1,34,000 रुपये का कैश गायब मिला। जोकि शराब के बहाने आए तीन चोर चुराकर रफूचक्कर हो गए। जिससे बाद कैश चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई और मुकदमा दर्ज कराया गया, लेकिन मामले मे खुलासे को पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं।
शराब के ठेके से कैश चोरी के मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। -विनोद कुमार, कोतवाली प्रभारी
