शपथ ग्रहण समारोह में बोले व्यापार मंडल के अध्यक्ष- व्यापारियों को उठानी होगी एक साथ मिलकर आवाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। सर्व समाज उद्योग व्यापार मंडल का रविवार को शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उतरठिया इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में व्यापार मंडल के अध्यक्ष आसिम मार्शल, प्रदेश सचिव नुरुल हुदा और आनंद रस्तोगी का विशेष योगदान रहा।

व्यपारी

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने  अध्यक्ष दीपक सैनी, संरक्षक ताराचंद यादव, महामंत्री राम सुमिरन उर्फ गुड्डू, उपाध्यक्ष दीपा यादव, सुनील यादव, अमित सैनी, सचिव मो. शोएब] संगठन महामंत्री सचिन शर्मा,  सोनू यादव, रोहित सैनी, सुशील दीक्षित ने शपथ ली।

 प्रदेश अध्यक्ष आसिम मार्शल ने कहा कि व्यापारी खुद को सशक्त बनाएं ताकि उनका शोषण न हो सके। संरक्षक मेजर आशीष चतुर्वेदी ने व्यापारियों से जीएसटी और अन्य करों में सुधार के लिए संगठित होने का आह्वान किया। प्रदेश विधिक सलाहकार एडवोकेट महमूद आलम नदीम ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विधिक सलाह के लिए निशुल्क सेवा देने का वादा किया।

 

 यह भी पढ़ें-मानसिक मंदित महिला का तालाब किनारे खून से लथपथ मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की जताई आशंका

संबंधित समाचार