मानसिक मंदित महिला का तालाब किनारे खून से लथपथ मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की जताई आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घटनास्थल पर पहुंचे आलाधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम को भेज शुरू की तहकीकात

लखनऊ/ सरोजनीनगर, अमृत विचार।  सरोजनीनगर थाना अंतर्गत एक मानसिक मंदित महिला (30) का शव तालाब किनारे लहूलुहान हालत में मिला। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद शव को तालाब किनारे ठिकाने लगाने की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। फिर महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेजकर हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार किए जाने का आश्वासन दिया है।

रोते बिलखते परिजन

डीसीपी पूर्वी तेजस्वरुप ने बताया कि सरोजनीनगर थाना अंतर्गत की रहने वाली महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं  थी। रविवार को ग्रामीणों ने महिला के शव को तालाब किनारे लहूलुहान अवस्था में पाया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। हालांकि, महिला के परिजनों ने किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस की गठित तीन टीमें हत्यारोपियों की तलाश में लगाई गईं हैं।

घटनास्थल का मुआयना करते पुलिसकर्मी

ग्रामीणों ने जताई दुष्कर्म की आशंका

ग्रामीणों ने बताया कि महिला के हाथ-पांव बंधे थे, शरीर पर चोट के निशान भी थे। शरीर के कई हिस्सों से खून बह रहा था। यह देखकर ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका है। वहीं परिजनों का कहना है कि बीते 10 सालों से महिला का इलाज चल रहा है। कोरोना के पूर्व महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अक्सर घर से बाहर निकल जाती थी, लेकिन देर शाम तक वह वापस घर लौट आती थी। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात मृतका ने परिवारिक सदस्यों के साथ बैठकर खाना खाया। परिजनों के सोने के बाद वह कब घर से निकल गई, इस बात की भनक किसी को नहीं मिली। अगली सुबह ग्रामीणों ने महिला को मृत अवस्था में तालाब किनारे देखा तो परिजनों को जानकारी हुई। हालांकि, परिजनों ने किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया है। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र गिरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़ेः उठाया गया कदीमी मेहंदी का जुलूस, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात