बहराइच: करंट लगने से अधेड़ की मौत, महिला समेत दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खैरीघाट/बहराइच, अमृत विचार। बहराइच जनपद के अली नगर गांव में करंट लगने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि महिला समेत दो घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम अली नगर प्रेम चंद मौर्य (50) पुत्र ज्वाला प्रसाद ने रविवार शाम को स्नान करने के बाद पंखा चलाने के लिए प्लग लगाने लगे। तभी वह करंट की चपेट में आने से झुलस गए। परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।  

वहीं दूसरी तरफ इसी गांव के निवासी बबलू और जलील की बहू फ्रिज में उतरे करंट की चपेट में आ गई। दोनों घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उपचार के कुछ देर बाद दोनों को घर भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें -NTA का बड़ा फैसला, 19 जुलाई को दोबारा आयोजित होगी सीयूईटी-यूजी परीक्षा

संबंधित समाचार