रामपुर : 12 वर्षीय बच्चे से तीन किशोरों ने किया कुकर्म, हालत बिगड़ी...अस्पताल में भर्ती
टांडा, अमृत विचार। शनिवार की रात तीन किशोरों ने 12 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म किया। इससे बालक की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे मुरादाबाद स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शनिवार की रात करीब नौ बजे एक मोहल्ला निवासी 12 वर्षीय बालक घर के बाहर खेल रहा था। तभी मोहल्ले के तीन किशोर उसे बहला फुसलाकर ई-रिक्शा में बैठाकर झंडा चौक के पास स्थित राइस मिल में ले गए। आरोप है कि वहां तीनों किशोरों ने बालक के साथ सामूहिक रूप से कुकर्म किया। हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग गए। पीड़ित किसी तरह घर पहुंचा और सो गया। रात में जब वह पेशाब के लिए उठा तो दर्द के कारण उसे चलने में दिक्कत हुई। तब उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई।
रविवार की सुबह बच्चे की मां आरोपियों के घर शिकायत करने गई। इसके बाद पंचायत का सिलसिला शुरू हो गया। इसी दौरान बालक की हालत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उसे रेफर कर दिया गया। इस पर परिजन उसे मुरादाबाद स्थित निजी अस्पताल ले गए। परिजनों ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है।
ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : शिवभक्तों के कंधे पर सजेगी मुस्लिम परिवार के हाथों से बनी कांवड़, गंगा जमुनी तहजीब एक साथ
