शाहजहांपुर: तिलहर नगर पालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ सभासदों का प्रदर्शन, धरने पर बैठे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। तिलहर नगर पालिका तमाम सभासद पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ नगर पालिका के मुख्य द्वार पर टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान सभासदों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर 10 सूत्रीय बिंदुओं को सामने रखते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की।

सभासदों की मांग है कि कांशीराम कॉलोनी और आसरा आवास में अवैध रूप से रह रहे लोगों से आवास खाली कराए जाएं और नियमानुसार जरूरतमंदों को आवंटित किए जाएं। राधा टाकीज के सामने किसके आदेश से खोखे रखे हैं और उसे कितना किराया वसूल किया जाता है। नगर पालिका में आउट सोर्सिंग कितने कर्मचारी हैं और वह किस-किस जगह पर तैनात हैं, उनका विवरण उपलब्ध कराया जाए।

बाउचर के माध्यम से जो भी सामान व उपकरण खरीदे गए और मेंटीनेंट में कितना बजट खर्च किया गया, इसका विवरण उपलब्ध कराया जाए। स्टेशन रोड पर गोशाला के सामने टॉयलेट का ठेका किस प्रक्रिया के तहत दिया गया और कितने में दिया गया। इसके अलावा अन्य टॉयलेटों का ठेका क्यों नहीं दिया गया। सभासदों के साथ भेदभाव और राजनीति खत्म की जाए और सभी सभासदों के क्षेत्र में एक समान छह-छह  कर्मचारी नियुक्त किए जाएं। प्रधानमंत्री आवास योजन की लिस्ट को तुरंत लेखपाल के पास भेजा जाए ताकि जरूरतमंदों को आवास मिल सकें।

नगर पालिका में डीजल घोटाला रोका जाए, डीजल पालिका की संपत्ति है, इसे प्राइवेट आवासों पर बिल्कुल न खर्च किया जाए। बाउचर सिस्टम को खत्म करके टेंडर के माध्यम से सामान खरीदा जाए। भ्रष्टाचार से संबंधित सूचना मांगने पर सभासद को तीन दिन में उपलब्ध कराई जाए। पालिका द्वारा बनवाई गई दुकानों को खुली नीलामी के तहत एलाट किया जाए।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: बाढ़ से नष्ट हुईं एसएस कॉलेज की ऐतिहासिक 'पांडुलिपियां', 5 फीट तक भरा पानी

संबंधित समाचार