बहराइच: पत्नी की विदाई करने पहुंचे पति पर सालों ने किया चाकू से हमला, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रूपईडीहा/बहराइच, अमृत विचार। रिसिया थाना क्षेत्र निवासी एक युवक अपनी पत्नी के विदाई के लिए ससुराल रूपईडीहा रविवार को गया था। जहां पर कहासुनी के दौरान सालों ने चाकू और डंडे से उस पर हमला कर दिया। गभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमला करने के मामले में सालों के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहल्ला नानकपुरा निवासी वारिस अली पुत्र अब्दुल सत्तार की ससुराल रूपईडीहा बजार में है। इस समय वारिस की पत्नी तरन्नुम मायके में है। जिसे विदा कराने के लिए रविवार को पति अपने ससुराल पहुंचा। लेकिन कहासुनी के दौरान मोहम्मद सगीर और नूर आलम ने अपने जीजा पर चाकू और डंडे से हमला कर मरणासन्न कर दिया।

आसपास के लोगों ने किसी तरह घायल को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दो साले के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। उप निरीक्षक विजय कुमार, हेड कांस्टेबल मुलायम सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- UP: डॉक्टर विदेशी मुद्रा के साथ पकड़े गए हैं, जुर्माना दो...London के डॉक्टर से दोस्ती के बाद ठगी, जानें- पूरा मामला

संबंधित समाचार