कानपुर मंडल में इस दिन चलेगा पौधरोपण अभियान...लगाए जाएंगे इतने करोड़ पौधे...संख्या जानकर रह जाएंगे हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। शासन की मंशा है कि जितनी आबादी उतने पेड़ तो कम से कम जरूर लगने चाहिए। इसे देखते हुए कानपुर मंडल में 2.96 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर हरियाली को सहेजने का फैसला हुआ है। 20 जुलाई को पौधरोपण अभियान चलेगा। जिलों में इस संबंध में तैयारी शुरू हो गई है। 65.2 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर इटावा सबसे आगे है। 

इस मंडलीय पौधरोपण अभियान में सबसे बड़ी भागीदारी वन विभाग की है। मुख्य वनसरंक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि वन विभाग की ओर से 1 करोड़ 45 लाख 59 हजार 518 पौधे लगाए जाएंगे। इटावा में 40.67 लाख, कानपुर देहात में 29.86 लाख, औरैया में 26,05 लाख, फर्रूखाबाद में 16 लाख, कन्नौज में 18.69 तथा कानपुर में 14.30 लाख पौधों को रोपण किया जाएगा।

कहां कितना पौधरोपण 

इटावा -  65 लाख 25 हजार 715 
कानपुर देहात - 61 लाख 90 हजार 645 
औरैया - 46 लाख 82 हजार 501 
कानपुर शहर - 44 लाख 69 हजार 508 
कन्नौज - 39 लाख 69 हजार 159 
फर्रुखाबाद - 38 लाख 23 हजार 547

यह भी पढ़ें- Kanpur: शूज कारोबारी के बंगले में घुसकर आरोपियों ने की तोड़फोड़, लूटे नकदी व जेवर, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार