ऑनलाइन अटेंडेंस विरोध: परिषदीय स्कूलों के 150 नोडल संकुल शिक्षकों ने दिया पद से सामूहिक इस्तीफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। ऑनलाइन अटेंडेंस को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोमवार को जिले के इटियाथोक, मुजेहना व कटरा बाजार शिक्षा क्षेत्र के 150 से अधिक नोडल संकुल शिक्षकों ने अपने अतिरिक्त पद-दायित्व से सामूहिक इस्तीफा दे दिया। शिक्षकों का कहना है कि इस दबाव में वह विभाग के अतिरिक्त दायित्व का निर्वहन नहीं कर सकते। इस सामूहिक इस्तीफे से विभाग में हड़कंप मचा है‌।‌

परिषदीय स्कूलों में सूचना आदान-प्रदान करने के लिए शिक्षकों को संकुल शिक्षक का अतिरिक्त दायित्व दे दिया जाता है‌।‌ एक न्याय पंचायत में कुल पांच संकुल शिक्षक बनाए जाते हैं जो अपने क्षेत्र के स्कूलों की सूचना ब्लैक संसाधन केंद्र तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। इसके लिए उन्हे किसी तरह का कोई अतिरिक्त भत्ता देय नहीं होता। शिक्षक स्वेच्छा से इ‌स दायित्व का निर्वहन करते हैं लेकिन ऑनलाइन अटेंडेंस लागू होने के बाद अब उनके सामने समस्या खड़ी हो गयी है। चूंकि शिक्षकों को अपने स्कूल से दिन में तीन बार ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करानी है ऐसे में अगर वह सुबह की हाजिरी लगाकर सूचना देने ब्लाक संसाधन केंद्र जाते हैं तो उन्हे फिर से वापस स्कूल लौटकर अटेंडेंस लगाना होगी। इसलिए शिक्षकों का कहना है कि डिजिटाइजेशन लागू होने के बाद उन्हे एक स्कूल से दूसरे स्कूल में जाकर सूचना का आदान प्रदान करना संभव नहीं हो सकेगा। इसके अतिरिक्त विभाग के अफसर उनकी लंबित मांगों पर थी विचार करने को तैयार नहीं है। मांगों को मानने के बजाय वह डिजिटल हाजिरी का आदेश जबरन थोपने पर उतारू हैं। ऐसे में नोडल संकुल शिक्षक के अतिरिक्त दायित्व का निर्वहन करना मुश्किल है। 

7 (17)

इस विरोध को लेकर सोमवार को मुजेहना के 40, कटरा के 55 व इटियाथोक के 45 संकुल शिक्षकों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। कटरा बाजार में शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी सीमा पांडेय को अपने अतिरिक्त दायित्व से इस्तीफा दिया। इटियाथोक व मुजेहना में सामूहिक इस्तीफे के बाद शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। इस्तीफा देने वालों में मनमोहन श्रीवास्तव, सुजीत त्रिपाठी, हरिओम शरण शास्त्री, विमल कुमार, प्रेम प्रकाश सोनकर, राजेश कुमार प्रजापति, संतोष वर्मा, उदयवीर यादव, तरण कुमार वर्मा, मानिक चंद्र, राय साहब सिंह समेत अन्य शामिल है।

ये भी पढ़ें -अयोध्या: आनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों ने निकाला पैदल मार्च, सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार