कन्नौज में बड़ा हादसा: तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज (गुरसहायगंज), अमृत विचार। तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी पर जिलाधिकारी, एसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

सोमवार को समधन के मोहल्ला गर्दाबाद निवासी जुनैद (10) पुत्र मुबीन, अब्दुल्ला (11) पुत्र सहीत, हसन (12) पुत्र तनवीर व सादान (11) पुत्र सोहेल लगभग 03.30 बजे कस्बे के ही तालाब में नहाने गए थे। नहाने के दौरान दो बच्चे गहराई में चले गए। उन्हें डूबता देख साथी बच्चे भी बचाने के लिए तालाब की गहराई में उतर गए। 

आसपास के लोगों ने जब चारों बच्चों को तालाब में डूबता देखा तो हड़कंप मच गया। आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। उधर खबर पाते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह से चारों बच्चों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 

कन्नौज में चार बच्चों की मौत

घटना की जानकारी पाकर कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे, उपनिरीक्षक राजेश प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद, एसडीएम उमाकांत तिवारी, सीओ सदर कमलेश कुमार, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, बसपा नेता सैयद उसैव अहमद आदि ने परिजनों का ढांढ़स बंधाया।

यह भी पढ़ें- Hamirpur: युवती से दुष्कर्म के दोषी को मिली दस वर्ष की सजा, कोर्ट ने लगाया इतने हजार का जुर्माना...

 

संबंधित समाचार