Kannauj News: तालाब में गिरे दो युवक...एक की डूबने से मौत, दूसरा किसी तरह बचा, दोस्त को डूबता देख शुरू किया था चिल्लाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में तालाब में डूबने से एक की मौत

कन्नौज, गुरसहायगंज, अमृत विचार। घर लौट रहे दो युवक शराब के नशे में तालाब में गिर गए। जिसमें एक युवक की डूबने से मौत हो गई। जबकि दूसरा किसी तरह बच गया। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को ताला से बाहर निकाला। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

ग्राम पनगवां निवासी वीरेन्द्र सैनी का पुत्र प्रवेश सैनी (37) गांव के रिशु दुबे के साथ शराब पीकर सोमवार की देर रात लगभग 10 बजे घर लौट रहा था। घर लौटते समय नशा अधिक होने के कारण दोनों गांव के तालाब में गिर गए। रिशु दुबे किसी तरह तालाब से निकल आया। लेकिन प्रवेश सैनी तालाब में डूब गया। साथी को तालाब में डूबता देख रिशु दुबे ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। 

शोरगुल की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। तालाब में डूबे युवक को निकालने का प्रयास किया गया। लगभग आठ घंटे के प्रयास के बाद युवक के शव को बाहर निकाला गया। युवक का शव देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। युवक की मौत से पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़: खाकी पर झोंका फायर, दो के पैर में लगी गोली...गिरफ्तार

संबंधित समाचार