Kanpur में नहीं थम रहा आवारा जानवरों का आतंक: सांड़ ने बाइक सवार को उठाकर पटका, इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में सांड के हमले से युवक की मौत

कानपुर, अमृत विचार। शिवराजपुर थानाक्षेत्र में जीटी रोड से घर जा रहे बाइक सवार को सांड़ ने उठाकर सड़क पर पटक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।    

छतरपुर ग्राम पंचायत के मजरा पुरऊना निवासी रामप्रकाश कुरील का 20 वर्षीय पुत्र बादशाह रविवार रात बारात से होकर अपने घर वापस जा रहा था तभी कस्बे के राजकीय महाविद्यालय के सामने जीटी रोड पर बाइक सवार युवक को सांड़ ने उठाकर सड़क पर पटक दिया। इस दौरान सांड़ ने उस पर सीघों से कई बार मारा। 

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को सीएचसी शिवराजपुर में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।  

ये भी पढ़ें- कानपुर में पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़: खाकी पर झोंका फायर, दो के पैर में लगी गोली...गिरफ्तार

संबंधित समाचार