आठवले की पार्टी में शामिल हुईं अभिनेत्री पायल घोष, अनुराग कश्यप पर लगाया था यौन शोषण का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष सोमवार को भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (आठवले) में शामिल हो गई। पायल ने पार्टी प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुई। आठवले ने इस अवसर पर कहा, ”पार्टी में शामिल होने के लिये मैं उनका …

मुंबई। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष सोमवार को भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (आठवले) में शामिल हो गई। पायल ने पार्टी प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुई।

आठवले ने इस अवसर पर कहा, ”पार्टी में शामिल होने के लिये मैं उनका धन्यवाद करता हूं और उनका स्वागत करता हूं।”  केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिसने अनुराग कश्यप को किया घायल वो है पायल। पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस सिलसिले में उन्होंने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज करवाया है। हालांकि कश्यप ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

उन्होंने कहा, ”मैंने उन्हें बताया कि आरपीआई (ए) बाबा साहेब आम्बेडकर की पार्टी है। यह समाज के सभी वर्गों के लोगों की मदद करती है चाहे वे दलित, आदिवासी, अन्य पिछड़ा वर्ग, ग्रामीण या झुग्गी में रहने वाले लोग हों। अगर आप पार्टी में शामिल होती हैं तो आरपीआई को एक अच्छा चेहरा मिलेगा। मेरी उनके साथ इस पर चर्चा के बाद वह पार्टी में शामिल होने के लिये तैयार हो गयीं।”

पायल ने कहा कि देश के लिये कुछ करने के मकसद से वह आरपीआई (ए) में शामिल हुयी हैं और कश्यप के साथ लड़ाई में उनका समर्थन करने के लिये उन्होंने आठवले को धन्यवाद दिया।

संबंधित समाचार