वन्यजीव की दहशत : सियार के हमले से आधा दर्जन ग्रामीण घायल, बाहर निकलने से कतरा रहे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 लखनऊ/ मलिहाबाद, अमृत विचार। रहीमाबाद कोतवाली अंतर्गत मंगलवार सुबह बाग में नित्य क्रिया करने पहुंचे ग्रामीणों पर सियार ने हमला कर दिया। इस हमले से तकरीबन आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। जिन्हे उपचार के लिए नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सियार के हमले से ग्रामीणों के जेहन में दहशत है, ग्रामीण घर से निकलने में भी कतरा रहे हैं।  

रहीमाबाद हमला

 सूत्रों की मानें तो, रहीमाबाद के मवईंकला निवासी हर्ष (6) व नेहा (12) सुबह करीब 8 बजे गांव के बाहर बागों में नित्यक्रिया करने पहुंचे थे। तभी सियार ने पीछे से उन पर हमलाकर नोचना शुरू कर दिया। बच्चों की चीख सुनकर बागों की रखवाली कर रहे बागवान चांद हसन, अशोक, पुरई और मायादेवी वहां पहुंचकर उन्हें बचाने की कोशिश करने लगे, इस पर सियार ने उन चारों पर भी हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि सियार ने ग्रामीणों के अंग को नोच उन्हें लहूलुहान कर दिया। हालांकि, किसी तरह सभी जान बचाकर वहां से भाग निकले।

सियार के हमले की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। इसके बाद लोगों ने आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा  की मदद से जख्मी ग्रामीणों को फौरन नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। रेंजर आलोक तिवारी ने बताया कि किसी ग्रामीण द्वारा जानकारी नहीं दी गई है, मेरी जानकारी में नहीं है इसको दिखवाता हूँ ।

यह भी पढ़ें- NDRF जवान का शव रखकर प्रदर्शन, दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग

संबंधित समाचार