Pilibhit News: लिंटर डालते वक्त हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया राजमिस्त्री...मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत में मजदूर की मौत हाे गई

पीलीभीत, बीसलपुर, अमृत विचार। नगर की एक कॉलोनी में लिंटर डालते वक्त राजमिस्त्री का अचानक छत के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 

मोहल्ला ग्यासपुर के रहने वाले मंगली प्रसाद का पुत्र लालता प्रसाद राजमिस्त्री था। वह पटेल नगर कॉलोनी में एक मकान में काम कर रहा था। लिंटर डालते वक्त वह ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। उसे अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले भी अस्पताल पहुंचे और रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- Pilibhit Murder: चारपाई पर सो रहे बड़े भाई को छोटे भाई ने हथौड़े से वार करके मार डाला...शराब के नशे में आने पर की थी पिटाई

संबंधित समाचार