Kasganj News: हाथरस हादसे के 15 दिन बाद भोले बाबा पहुंचे बहादुरपुर आश्रम...सैकड़ों अनुयायियों की रही भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लगभग एक वर्ष के लम्बे अंतराल के बाद जन्म भूमि आए बाबा

कासगंज, अमृत विचार। नारायण विश्व साकार हरि भोले बाबा बुधवार को लगभग एक वर्ष के लम्बे अंतराल के बाद एवं सिकंदराराऊ में हुए हादसे के बाद अपनी जन्म भूमि पटियाली के बहादुर पर स्थित आश्रम पर पहुंचे। बाबा के साथ उनके अधिवक्ता मौजूद रहे। आश्ऱम पर अनुयायियों की भीड़ रही। अधिवक्ता के मुताबिक बाबा चिकित्सक की परामर्श पर स्वास्थ्य लाभ के लिए रहेंगे।

वैसे तो नारायण विश्व साकार हरि भोले बाबा की जन्म भूमि और कर्मस्थली कासगंज जनपद की पटियाली तहसील रही है। बहादुरपुर में उनका आश्रम है। बाबा का सितारा बुलंदी पर पहुंचता गया। बाबा जन्म भूमि से विमुक्त हो गए। लगभग 13 वर्ष पूर्व बाबा पटियाली के बहादुरपुर आश्रम पर प्रवास करते थे। उसके बाद उन्होंने जगह जगह अपने आश्रम बना लिए। 

14 वर्षो में 2023 में मात्र एक दिन के लिए बाबा आश्रम आए थे। उसके बाद अब हाथरस के सिकंदराराऊ में सत्संग के दौरान भगदड़ मच जाने से हुए हादसे के 15 दिन बाद अपनी जन्म भूमि स्थित बहादुरपुर के आश्रम पर पहुंचे। बाबा के साथ अधिवक्ता मौजूद रहे। बाबा के पहुंचने की सूचना अनुयायियों तक नहीं थी। उसके बावजूद भी सैकडों की संख्या में अनुयायी आश्रम पर पहुंच गए थे। 

उन्होंने बाबा में अपनी आस्था और विश्वास जताया और उनका आशीर्वाद लिया। बाबा के अधिवक्ता एपी सिंह ने बताया कि नारायण साकार हरि को चिकित्सको ने आराम करने की सलाह दी है। वह चिकित्सकों की राय पर स्वास्थ्य लाभ लेने के उद्देश्य से आए हुए हैं। वह यहां कब तक रोकेंगे इसके बारे में अभी कुछ नहीं बताया जा सकता।

आश्रम पर न पहुंचे अनुयायी, पीडितो की करें मदद

अधिवक्ता एपी सिंह ने बाबा की ओर अनुयायियों से अपील की है। वह आश्रम पर बाबा मिलने न आए। सिकंदराराऊ में हुए हादसे में घायलों और मृतक आश्रितो की तनमन धन से मदद करें। बाबा ने जिला समितियों से अपील की है। जिलों के ऐसे लोगों जो हादसे में प्रभावित हुए हैं। उनकी हरसंभव मदद करें।

ये भी पढ़ें- कानपुर में मोहर्रम के जुलूस निकालने के दौरान कई जगह बवाल: जमकर चले लाठी-डंडे, आपत्तिजनक नारे भी लगाए गए

संबंधित समाचार