देखिये बुलडोजर भी करता है डांस, Dance Video देख लोगों की नहीं रुक रही हंसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामसनेहीघाट/ बाराबंकी, अमृत विचार। नगर पंचायत रामसनेहीघाट में नागिन डांस और मुर्गा डांस की अपार सफलता के बाद अब बुलडोजर डांस पॉपुलर हो रहा है। एक बुलडोजर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वायरल योगी बाबा का बुलडोजर अपराधी या अवैध कब्जेदार के घर को जमीदोंज करते नहीं बल्कि कीचड़ में गोल-गोल घूमता दिख रहा है।  

29 सेकंड के वायरल वीडियो में नगर पंचायत की जेसीबी का एक चालक उसे पानी और कीचड़ के बीच डांस कराता नजर आ रहा है। वीडियो बना रहे महिलाओं और बच्चों की हंसी भी सुनाई दे रही है। बुलडोजर के डांस का वीडियो किसी तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बुलडोजर डांस की वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की मिली प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। कुछ लोग इसे जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग कह रहे हैं। 

ईओ धीरज सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो देखने के बाद ड्राइवर अर्जुन से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि जब बारिश होती है तो कभी-कभी जेसीबी के चक्के जाम हो जाते हैं। जांच करने के लिए जेसीबी को इसी तरह घुमाया जा रहा था।

ये भी पढ़ें -डर व तनाव ही बनता है कैंसर का कारण, वैज्ञानिक डॉक्टर अजय सोनकर ने साझा की अपनी स्टडी

संबंधित समाचार