Gonda train accident: कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट, देखिए लिस्ट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। गोंडा जिले के मनकापुर रेलखंड के बीच चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे का शिकार हुई है। इस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गये हैं। इस दुर्घटना के बाद कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है। साथ ही उत्तर रेलवे ने भी  हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। यात्रियों के लिए उत्तर रेलवे ने हेल्प लाइन नंबर- 9794830973 जारी किया है।  

रेलवे की तरफ से 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर इसे मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाया जा रहा है। ट्रेन संख्या 15653 गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का मार्ग भी बदला गया है। यह ट्रेन मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जा रही है। 

इनका हुआ मार्ग परिवर्तन 
1.    15707 आम्रपाली एक्सप्रेस परिवर्तित  मार्ग वाया मनकापुर जंक्शन-अयोध्या  धाम – बाराबंकी जं. के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी l
2.    15653 गुवाहाटी - जम्मू तवी अमरनाथ एक्सप्रेस परिवर्तित  मार्ग वाया मनकापुर जंक्शन-अयोध्या  धाम – बाराबंकी जं. के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी l
3.    ट्रेन नं. 12555 गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया बढ़नी-गोंडा  के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी l 
4.    ट्रेन नं. 12553  वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित  मार्ग वाया बढ़नी-गोंडा  के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी l
5.    ट्रेन नं. 12565  बिहार संपर्क क्रांति एक्स परिवर्तित  मार्ग वाया मनकापुर जंक्शन-अयोध्या कैंट– बाराबंकी जं. के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी l
6.    ट्रेन नं. 12557  सप्त क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित  मार्ग वाया मनकापुर जंक्शन-अयोध्या कैंट– बाराबंकी जं. के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी l
7.    ट्रेन नंबर 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस परिवर्तित  मार्ग वाया बढ़नी-गोंडा  के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी l
8.    ट्रेन नं. 19038 अवध एक्सप्रेस परिवर्तित  मार्ग वाया बढ़नी-गोंडा  के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी l
9.    ट्रेन नं. 22537  कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित  मार्ग वाया बढ़नी-गोंडा  के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी l
10.    ट्रेन नं. 13019  बाघ एक्सप्रेस परिवर्तित  मार्ग वाया बढ़नी-गोंडा  के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी l

ये भी पढ़ें -गोंडा में बड़ा ट्रेन हादसा: चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की चार बोगियां पलटीं...चार की मौत, कई घायल...देखें VIDEO

संबंधित समाचार