हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टरों का वेतन तुरंत जारी करे एनडीएमसी: आईएमए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने सोमवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) से मांग की कि वह हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टरों के लंबित वेतन का तुरंत भुगतान करे। संस्था ने तीन महीने से वेतन नहीं दिए जाने को ‘दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति’ करार दिया। उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित अस्पतालों के वरिष्ठ चिकत्सिकों ने …

नई दिल्ली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने सोमवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) से मांग की कि वह हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टरों के लंबित वेतन का तुरंत भुगतान करे। संस्था ने तीन महीने से वेतन नहीं दिए जाने को ‘दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति’ करार दिया। उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित अस्पतालों के वरिष्ठ चिकत्सिकों ने सोमवार को सामूहिक आकस्मिक अवकाश ले लिया।

ऐसे में नगर निकायों द्वारा संचालित अस्पतालों में चिकत्सिकों के लंबित वेतन को लेकर संकट और गहरा सकता है, क्योंकि फिलहाल कोई समाधान नजर नहीं आ रहा। आईएमए ने कहा कि स्वास्थ्य देखभालकर्मी खासकर चिकित्सकीय राष्ट्रीय संपदा हैं और उन्हें उनका वाजिब वेतन न देकर अपमानित करना कुछ और नहीं बल्कि राज्य प्रायोजित हिंसा है। बयान के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम के प्रबंधन वाले हिंदूराव अस्पताल में दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति को आईएमए गंभीरता से लेता है।

इससे पेशेवरों और राष्ट्र को गलत संदेश जाता है। देश भर के करीब 3.5 लाख डॉक्टरों का प्रतिनिधत्वि करने वाली आईएमए ने आरोप लगाया, यह डॉक्टर बिरादरी को हतोत्साहित करता है। महामारी के दौर में अगर उनकी सेवाएं इतनी गौण हैं तो निश्चित रूप से जिस व्यवस्था से हम शासित हो रहे हैं उसमें कुछ सड़ा हुआ है। यह शासन का एक और निम्न स्तर है।

संबंधित समाचार