हम नहीं हारेंगे, अमेरिका स्वर्णिम युग की दहलीज पर है, बोले ट्रंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने देशवासियों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि अब विश्व के ऐसे सबसे सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व की मांग और अपेक्षा करने का समय आ गया है जो साहसिक, गतिशील, मजबूत और निडर हो। ट्रंप ने कहा, ‘‘अमेरिका एक नए स्वर्णिम युग की दहलीज पर है, लेकिन हमें इसे हासिल करने का साहस रखना होगा। हम हारेंगे नहीं।’’
 
राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से उम्मीदवारी स्वीकार करते हुए ट्रंप (78) ने अपने भाषण में अमेरिकियों से पांच नवंबर को व्हाइट हाउस की दौड़ में उन्हें जीत दिलाने में मदद करने की अपील की। 

ट्रंप ने अपने ऊपर हुए हमले के करीब एक सप्ताह के बाद कहा, ‘‘आज, मैं आपसे आपका सहयोग, आपका समर्थन और आपका वोट विनम्रतापूर्वक मांगता हूं। मैं हर दिन आपके भरोसे का सम्मान करने का प्रयास करूंगा और मैं आपको कभी निराश नहीं करूंगा।’’ 

यह भी पढ़ें:-ये भी पढ़ें- नीट यूजी 2024: सभी परीक्षा केंद्रों के अलग-अलग परिणाम शनिवार तक घोषित करे NTA- सुप्रीम कोर्ट

संबंधित समाचार