बरेली: साबिर पाक के उर्स में जाने से पहले जायरीनों ने कराई कोरोना जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। साबिर पाक के उर्स में शामिल होने से पहले जायरीनों ने कोरोना की जांच कराई। उत्तराखंड सरकार की ओर से उर्स में शामिल होने वाले जायरीनों के लिए कोरोना की जांच अनिवार्य कर दी गई है। सोमवार को दरगाह नासिर मियां पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगाया गया जिसमें सैकड़ों …

बरेली, अमृत विचार। साबिर पाक के उर्स में शामिल होने से पहले जायरीनों ने कोरोना की जांच कराई। उत्तराखंड सरकार की ओर से उर्स में शामिल होने वाले जायरीनों के लिए कोरोना की जांच अनिवार्य कर दी गई है। सोमवार को दरगाह नासिर मियां पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगाया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने जांच कराई। सिविल लाइंस स्थित मस्जिद नोमहला दरगाह नासिर मियां पर कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंप लगाया गया।

इसमें कलियर जाने वाले अकीदतमंदों ने कोरोना की जांच कराई। दरगाह नासिर मियां के सूफी शाने अली कमाल मियां नासरी साबरी ने बताया कि कलियर कुल में जाने वालों की सहूलियत के लिए मस्जिद नोमहला दरगाह नासिर मियां परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना जांच शिविर लगाया गया। उत्तराखंड सरकार और रुड़की प्रशासन की तरफ से गाइडलाइन जारी की गई है।

इसके तहत जो लोग दरगाह साबिर पाक पर हाजिरी के लिए कुल में शामिल होंगे उन्हें 96 घंटे के दौरान की कोविड-19 रिपोर्ट साथ लानी होगी। इसके बाद दरगाह साबिर पाक के नायब सज्जादानशीन शाह अली मंजर ऐजाज कुद्दुसी साबरी ने कहा कि जो भी उर्स में आएंगे उन्हें कोविड-19 की जांच करवाकर ही आना होगा। समाजसेवी पम्मी खान वारसी ने उर्स में शामिल होने वाले अकीदतमंदों से अपील की है कि वे देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ करें।

संबंधित समाचार